इंदौर, 30 जुलाई: इंदौर में प्रशासन ने अवैध दवा कारोबारियों के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। कलेक्टर शिवम वर्मा और सीएमएचओ के सख्त निर्देशों के बाद, ड्रग विभाग की टीम ने शहर भर में मेडिकल स्टोर्स पर सघन जांच अभियान चलाया। इस कार्यवाही में MY Hospital के ठीक सामने स्थित एक प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर को गंभीर अनियमिताओं के चलते सील कर दिया गया है।

बिना डॉक्टर की पर्ची के बिक रही थी गर्भपात की दवा

पूरा मामला MY Hospital के सामने स्थित कार्तिक केमिस्ट का है। गुप्त सूचना के आधार पर, ड्रग विभाग की टीम ने थाना संयोगितागंज पुलिस के साथ मिलकर यहाँ संयुक्त रूप से छापामार कार्यवाही की।

कार्यवाही के दौरान जाँच टीम उस समय हैरान रह गई जब उन्होंने पाया कि कार्तिक केमिस्ट द्वारा गर्भपात के उपयोग में आने वाली प्रतिबंधित दवाई CONTRAKIT को बिना किसी डॉक्टर की पर्ची के ही अवैध रूप से बेचा जा रहा था। यह न केवल ड्रग रूल्स का उल्लंघन है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। ड्रग विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए मौके पर ही मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। आरोपी स्टोर संचालक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्यवाही जारी है।

6 और दुकानें रडार पर, नोटिस जारी
प्रशासन का यह अभियान केवल एक दुकान तक सीमित नहीं था। ड्रग नियंत्रक मनोज पुष्प के आदेशानुसार, टीम ने अब तक कुल 13 मेडिकल स्टोर्स की सघन जांच की है। इस जाँच में 6 अन्य मेडिकल स्टोर्स पर भी विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं और कमियां पाई गई हैं।

Leave a Comment